बस्ती। उ०प्र०प्रधानाचार्य परिषद के जनपदीय सम्मेलन व शैक्षिक संगोष्ठी की सफलता के लिए शुक्रवार को श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कालेज बस्ती में बैठक की गई। तय किया गया कि 23 नवम्बर के सम्मेलन में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में जनपदीय संरक्षक डॉ. संजय सिंह व जिलाध्यक्ष योगेश कुमार शुक्ल ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल डा. तेज प्रताप सिंह,डॉ. राजेन्द्र कुमार बाजपेई,डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश अध्यक्ष डा०सुशील कुमार सिंह, महामंत्री डा रवीन्द्र त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष डा मणिशंकर त्रिपाठी सहित सभी प्रादेशिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रधानाचार्यों की समस्याओं और चुनौतियों के समाधान पर व्यापक विचार-विमर्श होगा साथ ही संगठन की लम्बित मांगों के निस्तारण के लिए सरकार व विभागीय उच्चाधिकारियों पर दबाव के लिए संघर्ष की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
संरक्षक डा घनश्याम लाल श्रीवास्तव, मंत्री हरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष डा बृजेश पासवान,डा मनोज सिंह, कृष्ण देव द्विवेदी संजय द्विवेदी, संयुक्त मंत्री डा प्रमोद उपाध्याय,कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा ने बताया कि जनपद के सभी प्रधानाचार्यों ने सम्पर्क के दौरान उत्साहपूर्वक संगठन को सशक्त बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष आज्ञाराम चौधरी,डा सुरभि सिंह, धर्मेन्द्र कुमार,डा विनोद राय,चन्द्रमा कौशिक पाण्डेय, रामप्रीत यादव, सतीश रंजन सिंह, कौशलेंद्र मिश्र, दिनेश वर्मा, सर्वेन्द्र नारायण द्विवेदी, कृष्ण विजय यादव, डा अनिल राय ,डा देवेन्द्र नाथ मिश्र, अरुण मिश्र,डा चक्रपाणि पाठक, अरविन्द कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, विनोद प्रकाश वर्मा, सुधीर कुमार सहित कई प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment