- नशा धीमा जहर, युवा इससे बचें - अनुराग यादव
बस्ती। सोमवार को नेहरू युवा केन्द्र माई भारत द्वारा पं. दीन दयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय भरतपुर के सभागार में नशा मुक्ति और मादक द्रब्यो के सेवन पर शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को नशा छोड़ने के लिये शपथ दिलाया गया।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि नशा मनुष्य के सोचने समझने की शक्ति के साथ ही पूरे शरीर पर प्रहार करता है। इसका प्रहार इतना प्रखर होता है कि धीरे धीरे शरीर ही नष्ट हो जाता है। यह एक ऐसा धीमा जहर होता है कि लोग जब तक इसके दुष्परिणामों को समझ पाते हैं तब तक उनका अंत हो जाता है। नशा कई रूपों में किया जाता हैं शराब, तंबाकू, पाउच आदि सभी नशे की श्रेणी में आते हैं। इन सब में तंबाकू का सेवन भारत में सबसे अधिक होता है। करीब आधी दुनिया में भले ही तंबाकू पर प्रतिबंध को लेकर जोर शोर से दावे किए जा रहे हों लेकिन वास्तव में यह दुनिया भर में एक वर्ष में 54 लाख जानें लील रहा है। ऐसी स्थिति में युवाओं को जागरूक करना होगा। कहा कि सरकार इस दिशा में लगातार अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है।
No comments:
Post a Comment