<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 12, 2024

विधायक भाजपा अजय संग कार्यकर्ताओं ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा : शहीद स्थल छावनी पर दिया संदेश


बस्ती। सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा हरैया डाक बंगले से प्रारंभ होकर शहीद स्थल छावनी पर समाप्त हुई जिसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, हरैया विधायक अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।
शहीद स्थल छावनी पहुंचने के बाद प्रदेश महामंत्री, विधायक और जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान और हम सभी भारतवासी का गौरव है। तिरंगा को देखकर हर भारतवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत होती है। इसी दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि हम देशवासियों को देशप्रेम और वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा बनाए रखने के लिए लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। भाजपा  जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अब एक आम जनमानस में देश के उत्सव के रूप में स्थान बना चुका है।
तिरंगा यात्रा के दौरान भानु प्रकाश मिश्रा, अमृत कुमार वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष हर्रैया, मण्डल अध्यक्ष विक्रमजोत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages