<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 24, 2024

वन क्षेत्राधिकारी ने स्कूली बच्चों के साथ किया पौधरोपण


 बस्ती। वन क्षेत्राधिकारी हरैया शारदानन्द तिवारी ने बुधवार को हरैया स्थित गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी के प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी और स्कूल के बच्चों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। वन क्षेत्राधिकारी ने बच्चों को पौधरोपण के उचित तरीके बताते हुए सभी के साथ बड़ी संख्या में फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए। वृक्षों को संरक्षित कर उनके द्वारा सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक उत्थान का संदेश वन क्षेत्राधिकारी ने दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष जहां पर्यावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ लकड़ी एवं फल द्वारा आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में मदद करते हैं वहीं जलवायु को नियंत्रित करने में भी अहम भूमिका रखते हैं। उन्होंने बच्चों को वृक्षों तथा वन जीवन के पर्यावरण में योगदान के बारे में बताया तथा ज्वलंत मुद्दों जैसे ग्लोबल वार्मिंग जलवायु परिवर्तन तथा ग्रीनहाउस इफेक्ट के तकनीकी पहलुओं पर भी बच्चों के साथ चर्चा किया।

  इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र त्रिपाठी, पंकज सिंह, सुधीर पाठक, राम नरेश शर्मा, दिनेश पाण्डेय, दिनेश मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, राकेश यादव, अमरनाथ केसरवानी, प्रवेश शुक्ल, पवन मिश्र सहित विद्यालय के स्टाफ और बच्चे उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages