बस्ती। परिवहन निगम के अधिकारी नोडल अधिकारी ने सोमवार को बस स्टेशन पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया और वर्कशॉप में पौधारोपण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अचानक पहुंचे गोरखपुर क्षेत्र के नोडल अधिकारी एके बनर्जी ने बस डिपो की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और वाटर सप्लाई के लिए लगाए गए पंप की स्थिति जानी। उन्होंने पत्रावलियों की जांच किया और सभी चालकों-परिचालकों के लिए वर्दी की अनिवार्यता बनाए रखने का निर्देश एआरएम आयुष भटनागर और वरिष्ठ केंद्र प्रभारी को दिया। उसके बाद नोडल अधिकारी ने वर्कशॉप में बसों के मेंटेनेंस की जानकारी हासिल किया। यहां पौधे रोपित कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने का निर्देश सीनियर फोरमैन चंदन लाल व श्रीकेश चौरसिया को दिया। इस मौके पर वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह, इंद्रजीत तिवारी, अभिनव श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, राजेश सिंह, सत्यदेव मिश्रा व संजय तिवारी समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment