<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 4, 2024

बाइक सवारों की तेज रफ्तार ने ली एक की जान,चार युवक गंभीर रूप से हुए घायल

रुधौली। रूधौली थाना क्षेत्र के धनसीरा महाविद्यालय के सामने आमने सामने दो बाइक सवार की भिड़ंत हो जाने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक युवक की ट्रक के नीचे दब जाने से मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची रूधौली पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस 108 को सूचना देकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया जबकि दो घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।


स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि बस्ती की तरफ से जा रहे बाइक सवार दीपक पुत्र विक्री यादव ग्राम बरगदही व प्रियांशी पुत्री रामदेव ग्राम बाराकोनी थाना सोनहा अपने रिश्तेदारी से रूधौली की तरफ से जा रहे जबकि दूसरी बाइक सवार तीन युवक इमरान खान पुत्र सोहराब निवासी पैड़ा,अबू हरेरा पुत्र महमूद आलम व इजाल्लाह पुत्र इनामुल्लाह निवासी मैनी थाना रूधौली परीक्षा देकर अपने घर जा रहे थे आमने सामने भिडंत हो जाने के कारण गंभीर रूप से सभी घायल हो गए एक युवक इजाउल्लाह ट्रक के नीचे चले जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया बचे लोगो का प्राथमिक उपचार करने के उपरांत जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने बताया कि घायल के परिजनों के तहरीर पर विधिक करवाई की जा रही है ट्रक चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ किया जा रहा है मृतक इजाउल्लाह के शव को पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages