<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 23, 2024

मांगों के इनकार से नाराज शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार


बस्ती। शनिवार को राजकीय शिक्षक संघ- उत्तर प्रदेश के आह्वान पर प्रदेश के सभी माध्यमिक शिक्षक संघों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार वाराणसी में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान निर्मम हत्या का शिकार हुए स्वर्गीय धर्मेंद्र कुमार जी के परिवार के लिए की जा रही विभिन्न माँगों के समर्थन में आज जनपद बस्ती के चारों मूल्यांकन केन्द्रों-श्रीकृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज- बस्ती, गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज- बस्ती, राजकीय इंटर कॉलेज-बस्ती, एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज-बस्ती में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन का पूर्ण बहिष्कार किया गया। ज्ञातव्य है कि विगत 17 मार्च 2024 को बोर्ड परीक्षा कॉपियों को विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पहुँचाने की ड्यूटी के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज-वाराणसी के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की उनके गार्ड द्वारा गोली मार का निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके विरोध में राजकीय शिक्षक संघ एवं विभिन्न शिक्षक संगठनों द्वारा सरकार से मृतक शिक्षक के परिवार के भरण पोषण के लिए एक करोड़ की आर्थिक सहायता, एक सरकारी सेवा तथा अन्य माँगें की गई थीं, जिस पर सरकार ने अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न माँगों को नज़रअंदाज कर दिया गया जिसके बाद शुक्रवार को किए गए बैठक में सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी इस बात पर सहमत हुए कि दिनांक 23 मार्च 2024 से मूल्यांकन बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार द्वारा सभी माँगें मान नहीं ली जातीं। बस्ती में किये जा रहे बहिष्कार में जिला मंत्री गिरीश चंद्र चौबे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विकास भट्ट कामिल, अरुण कुमार सिंह, संजय द्विवेदी, अखिलेश वर्मा, अनूप कुमार, डॉ श्रीकांत, हेमंत कुमार चौधरी, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, दिनेश तिवारी, सर्वेंद्र नारायण द्विवेदी नीलिमा गौतम, चंद्र प्रकाश, राम मोहन सिंह, राजकुमार, कौशलेंद्र मिश्र, दिनेश कुमार, प्रवीण कुमार, जावेद असलम, राजेश यादव, सुनील मौर्य, वीरेंद्र वरुण, दरवेश यादव, जयप्रकाश सिंह इंद्रजीत पाॅटर सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages