<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 23, 2024

होली के पावन उत्सव पर रंगारंग राष्ट्रीय काव्यगोष्ठी संपन्न

नागपुर/इस्लामपुर। भारत माता अभिनन्दन संगठन इस्लामपुर पश्चिम बंगाल शाखा द्वारा 22 मार्च को होली के पावन उत्सव पर रंगारंग विषय पर आयोजित हुई भव्य राष्ट्रीय ऑनलाइन काव्यगोष्ठी। मां शारदे की वंदना द्वारा काव्यगोष्ठी का शुभांरभ इंजी.  प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रणय सीतापुर उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। (अध्यक्षा) निधि बोथरा जैन ने गणेश जी एवं मां शारदे के चरणों में नमन निवेदित करते हुए मंचासीन सभी पदाधिकारी एवं‌ काव्यमनीषियों का स्वागत किया एवं अप्रतिम काव्यात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की।  

     कार्यक्रम अध्यक्ष खालिद हुसैन सिद्दीकी द्वारा मंच संबोधन कार्य सम्पन्न हुआ एवं उनके आदेश अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अर्चना पाण्डेय (भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़) ने मंच पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों, संचालिका एवं रचनाकारों का स्वागत अभिनन्दन किया एवं अपने सृजन द्वारा मंच को सुसज्जित किया। मंच की मिडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ साहित्यकार सरोज गर्ग (नागपुर महाराष्ट्र) ने आशीर्वचन प्रदान किया। राष्ट्रीय संयोजक/ वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव (गोण्डा उत्तर प्रदेश) ने मंच पर उपस्थित सभी का स्वागत किया। 4 धंटे तक काव्यगोष्ठी निरंतर चली विषयानुसार आयोजित राष्ट्रीय काव्यगोष्ठी में सभी साहित्यकारों ने, अपनी अप्रतिम काव्यात्मक प्रस्तुति द्वारा मंच को सतरंगी होली के रंगों से सुशोभित किया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष रामदेव शर्मा राही (छाता मथुरा उत्तर प्रदेश) सुंदर अध्यक्षता समीक्षा एवं मंच की (अध्यक्षा आयोजिका) निधि बोथरा जैन की उत्तरोत्तर वृद्धि की मंगलकामना देते हुए काव्यगोष्ठी स्थगित की घोषणा का दायित्व वरिष्ठ साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव विधार्थी (सागर मध्यप्रदेश) को समर्पित किया। 

     भारत माता अभिनन्दन संगठन रजि., इस्लामपुर पश्चिम बंगाल शाखा अध्यक्षा सभी काव्यमनीषियो को अनन्त शुभकामनाऍं प्रदान करते हुए उनके मंगल भविष्य की मनोकामना करता है एवं वरिष्ठ साहित्यकारा सरोज गर्ग (मीडिया प्रभारी) का विशेष रुप से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है। उनके उत्तम मंच संचालन के लिए। इंजी. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव मंच पर उपस्थित कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि की अनुमति से भव्य  काव्यगोष्ठी का समापन हो गया।

अंत में अध्यक्षा / आयोजिका निधि बोथरा जैन ने मंचासीन सभी पदाधिकारी एवं काव्यमनीषियों के बहुमूल्य अवदान एवं अप्रतिम बधाई संदेश के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया एवं उनके मंगल भविष्य की मंगलकामना करते है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages