<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 23, 2024

बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम माझी का अयोध्या में हुआ भव्य स्वागत


अयोध्या। समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के द्वारा आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी का अयोध्याधाम रेलवे जंक्शन पहुंचने पर माला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का आज राम मंदिर बनने के बाद पहला आगमन हुआ। इसके चलते उनका भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर मांझी, निषाद समुदाय के काफी लोग शामिल रहे। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि जीतन राम मांझी का राम नगरी में स्वागत कर सका। हम उनका स्वागत कर हर्षित है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का विकास हो रहा है। जिसमें सभी वर्गो धर्मो का सहयोग है। साथ ही कहां की राम मंदिर बनने से सभी का कल्याण हो रहा है। अयोध्या का चतुर्दिक विकास हो रहा है। मीडिया से मुखातिब होते हुए बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि राममंदिर बनने के बाद मेरा सपरिवार आज अयोध्या आया है। आज मैं धन्य हो गया। राम की धरती पर आकर भगवान रामलला का दर्शन करके मेरी तमन्ना पूरी हुई। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा का गया क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं। जनता का  साथ  हमारे साथ है। भगवान राम की कृपा हुई तो भारी मतों से हमारी जीत भी होगी।


      इस मौके पर निषाद समाज के जिलाध्यक्ष संतोष निषाद, कृष्ण कुमार  मांझी, गंगाराम निषाद, रवि प्रताप ,अच्छेलाल, अरविंद प्रधान, सोमयी निषाद, अजय सिंह, राम सेवक यादव, भरत मांझी और श्री कृष्ण निषाद आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages