<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 5, 2024

नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने की प्रक्रिया का नीलम सिंह ने किया शुभारंभ

बस्ती। नगर पंचायत नगर को स्वतन्त्र फीडर से जोड़ने की प्रक्रिया का आज अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने शुभारम्भ किया। उन्होंने राज कोट तिराहे पर विधिवत पूजन अर्चन कर इसकी शुरुआत किया। श्रीमती राना ने कहा कि लगभग 72 लाख की लागत से बनने वाले अलग विद्युत फीडर द्वारा बिजली सप्लाई से नगर पंचायत को 20 घंटे आपूर्ति हो सकेगी। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि महीनों पहले अपने सभासदों के साथ विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से उनके कार्यालय में मिलकर नगर पंचायत की विद्युत सम्बंधी समस्याओं को वार्ड वार अवगत कराया गया था जिसके परिणाम स्वरूप आज कार्य शुरू हो रहा है। अधिशाषी अधिकारी सुश्री कीर्ति सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के विकास में विद्युत विभाग की प्रभावी भूमिका है। शासन की मंशा के अनुरूप नगर पंचायत नगर उत्तरोत्तर विकास के पथ पर अग्रसर है।


पूर्व ब्लॉक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि नगर को महानगर की तरह सुविधा सम्पन्न बनाना हम सभी का दायित्व है। नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाकर नागरिक सुविधाएं बढ़ाना विकसित भारत संकल्प की एक कड़ी है। श्रीमती राना ने अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर  सभासद संजय सोनकर, विजय जायसवाल, राजेश पाण्डेय, राज कुमार चौधरी,राम सजन यादव, नियाज़ अहमद, बिंदूलाल, तुलसीराम, अखिलेश यादव, विजय सहनी, दिनेश चौरसिया, बिरेंद्र कुमार, यशराज के० के०, संदीप कुमार, सत्यराम निषाद, देवेश धर द्विवेदी, राकेश पाण्डेय, भाजपा नेता डा अनिल श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, राकेश पाण्डेय, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, देवेश धर द्विवेदी, दिलीप शर्मा, सतीश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages