सहारनपुर। जनपद के ग्राम रनिवां कर्माजीत, तहसील भीटी, निवासी अनुराग मिश्र ग़ैर जो जनपद सहारनपुर में सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, को उo प्र o राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, लखनऊ द्वारा दीर्घ कालिक साहित्यिक सेवा हेतु 2024 का मिर्जा असद उल्ला खां ग़ालिब पुरस्कार हेतु चयनित किया गया तथा लखनऊ विश्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के करकमलों से बीते शनिवार को प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि ग़ैर जी अपनी ग़ज़लों के माध्यम से जनपद का नाम देश में रौशन कर रहे हैं
आपको बताते चले कि अनुराग मिश्र के पितामह स्वo राम लाल मिश्र, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, ग्राम स्वावलम्बी इंटर कॉलेज रनिवां के संस्थापक प्राचार्य व मिल्कीपुर से विधायक रहे हैं, आपके पिताजी स्व 0 राम कुमार मिश्र भीटी से ब्लॉक प्रमुख व अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे थे।

No comments:
Post a Comment