<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 4, 2024

इजराइल जाने वाले 560 श्रमिकों को लखनऊ पहुंचाएंगी रोडवेज बसें

- दक्षता परीक्षण के लिए आज रवाना होंगे इजराइल जाने वाले श्रमिक

- मंडल के उप श्रम आयुक्त ने एआरटीओ व एआरएम से मांगी बसें

बस्ती। इजराइल जाने के लिए जिले के चयनित 560 श्रमिकों को रोडवेज की बसें सोमवार को लखनऊ पहुंचाएंगी। जहां आईटीआई परिसर में उनका दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए बस्ती मंडल के उप श्रम आयुक्त बीएम शर्मा ने रोडवेज के एआरटीओ पंकज कुमार सिंह व एआरएम आयुष भटनागर से कम से कम सात-आठ बसों की मांग किया है। जिसका किराया संबंधित श्रमिकों की ओर से दिए जाने का भरोसा दिलाया गया है। 


इजराइल में भारतीय श्रमिकों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिले के कुल 560 श्रमिकों का चयन किया गया है। जिनका 4 मार्च को लखनऊ के अलीगंज स्थित आईटीआई परिसर में दक्षता परीक्षण किया जाना है। इसके लिए बसों का इंतजाम परिवहन निगम करेगा। यह बसें 4 मार्च को सुबह चार बजे रवाना होंगी और सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दक्षता परीक्षण समाप्त होने के बाद ही सबको साथ लेकर वापस लौटेंगी। 

आवश्यकतानुसार सभी बसें समय से होंगी उपलब्ध

एआरटीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एआरएम को बसें उपलब्ध करवाने के लिए पत्र भेजा जा चुका है और वार्ता भी हो चुकी है। वहीं रोडवेज के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि पर्याप्त बसों को समय से उपलब्ध कराने के लिए डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई है कि किसी भी श्रमिक को आवागमन में किसी तरह की समस्या न होने पाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages