<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, February 9, 2024

जरूरत मंदों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष स्थापित- नीलम सिंह राना

 बस्ती। नगर देश की पहली ऐसी नगर पंचायत बन गई है जहां नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष स्थापित किया गया है। अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने सरकार से प्रतिमाह मिलने वाले पंद्रह हजार रुपए शिष्टाचार व्यय को दुर्घटना पीड़ितों और जरूरतमंदों के सहायतार्थ खर्च करने का निर्णय लिया है। नगर पंचायत कार्यालय पर आज इस योजना का उद्घाटन करते हुए श्रीमती राना ने बताया कि अब क्षेत्र में दुर्घटना में घायल पीड़ितों तथा असहायों को इस कोष से आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बहादुरपुर की प्रमुख रहते हुए उन्होंने ब्लाक प्रमुख विवेकाधीन कोष स्थापित कर गरीबों को लाभान्वित किया था । श्रीमती राना ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक नगर में विवेकाधीन कोष का खाता खोल दिया गया है और शिष्टाचार व्यय के धन का चेक सीधे बैंक में जमा होगा। उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों को चेक द्वारा ही अहेतुक सहायता दी जाएगी, इसमें नकद लेनदेन नही होने से पारदर्शिता बनी रहेगी।


पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख चुने जाने के बाद मैने विवेकाधीन की स्थापना कर भारत में एक अनूठा प्रयोग किया था। प्रसन्नता की बात है कि जनहित में नीलम सिंह राना भी इस परम्परा को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने नगर पंचायत नगर को देश का एक मॉडल नगर पंचायत बनाने में सभी  से सहयोग की अपील किया। अधिशाषी अधिकारी कीर्ति सिंह ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया।
इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, विजय जायसवाल, राज कुमार चौधरी,राम सजन यादव, बिंदुलाल, तुलसीराम, अखिलेश यादव, विजय सहनी, दिनेश चौरसिया, बिरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, संजय सोनकर, सत्यराम निषाद, राजेश त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages