<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, February 10, 2024

शिवम मिश्र प्रदेश सरकार के ‘वेद पंडित पुरस्कार’ के लिए चयनित

महादेवा (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के ठोकवा गांव निवासी शिवम मिश्र को प्रदेश सरकार के ‘वेद पंडित पुरस्कार’ के लिए चयनित किया गया है। जिसकी परीक्षा लखनऊ में 12 जनवरी को हुई थी। परिणाम जारी किया गया। इसमें पूरे प्रदेश से 10 लोगों का चयन किया गया है। प्रत्येक को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।


उप्र शासन के भाषा विभाग के अंतर्गत कार्यरत उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम के वर्ष 2022 के पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है। संस्था की ओर से हर साल विभिन्न क्षेत्रों में 50 पुरस्कारों का वितरण किया जाता है। इसमें विश्वभारती, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि व्यास, महर्षि नारद व विशिष्ट पुरस्कार शामिल हैं। शिवम मिश्र ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक शिक्षा श्रीकाशी विश्वनाथ वेद विद्यालय, मीरघाट, वाराणसी से तथा वेद विषय में शास्त्रत्ती की डिग्री काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से हासिल की है। वर्तमान में वह नासिक जिले के वेद वेदांग संस्कृति महाविद्यालय पंचवटी में बतौर शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages