<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 8, 2024

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के बावत आयोजित हुई न्यायिक अधिकारियों की बैठक

संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा-प्रथम के निर्देशानुसार अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों के साथ आगामी 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के तैयारियों के बाबत बैठक आहुत किया। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के  सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। नोडल अधिकारी डी०पी० सिंह ने अधिकारियों को बताया की राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार 09 मार्च  द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। बैठक में नोडल अधिकारी ने समस्त अधिकारियों से आवाहन किया कि वह अपने-अपने कोर्ट में 09 मार्च 2024 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। तथा लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तामिला करवाया जाए। बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Pages