<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, February 8, 2024

डीएम ने आयुर्वेद एवं आयुर्वेदिक उपचार के संबंध में दी जानकारी

 - डीएम ने रेड क्रास सोसायटी को बृहद कैम्प आयोजन की लिए दी शुभकामनाएं

संत कबीर नगर। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संत कबीर नगर सौजन्य से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी 50 बेड आयुष चिकित्सालय ग्राम- मंझरियागंगा में एक बृहद कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा कैंप में प्रतिभाग किया गया। जिसमें वृद्धा आश्रम के सभी 60 पुरुष एवं महिला को कंबल, धोती एवं त्रिपाल देकर सम्मानित किया गया, इसके अतिरिक्त क्षेत्र के लगभग 1000 लोगों में कंबल त्रिपाल, धोती, टी शर्ट, मास्क, स्टोव, आक्सीमीटर तथा जूनियर हाईस्कूल  की 70 छात्राओं को  हाइजीनिक किट मास्क प्रदान किया गया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में रेड क्रॉस सोसाइटी को इस तरह के आयोजन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद देते हुए उपस्थित सभी लोगों को आयुर्वेद एवं आयुर्वेदिक उपचार के संबंध में जानकारी दी तथा इसके प्रति लोगों को प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बारे में इस आयुर्वेद सेंटर पर आकर जानकारी ले सकता है तथा उपचार करा सकता है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डा आलोक सिन्हा, उप चिकित्साधिकारी डा शैलेश सिंह, डा दिनेश चंद्रा चिकित्साधीक्षक 50 शैय्या आयुष आयुर्वेदा हॉस्पिटल प्रभारी, क्षेत्रीय आयुष एवं यूनानी अधिकारी डॉ श्याम श्रीवास्तव,डा अभिषेक कुमार उपाध्याय, डा नागेंद्र कुमार, डा राम शंकर गुप्ता,साथ-साथ बिनोद सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, अवधेश वर्तमान ग्राम प्रधान, नागेंद्र सिंह, अमरेश पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, सहित हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स, एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages