<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, January 12, 2024

राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा डाकिया प्रदीप हुए सम्मानित

 बस्ती। दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिविल लाइंस कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में युवा डाकिया प्रदीप गिरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक भाजपा नेता डॉ मनोज सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता तुमको सब कुछ खुद अंदर से सीखना है ,आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नहीं, पर व्यापक विचार डालते हुए कहा कि देश के युवाओं को ईमानदारी से उनके बताए रास्ते पर चलना होगा। भारत विश्व गुरु बनने के लिए धीरे-धीरे मार्ग प्रशस्त कर रहा है जल्द ही भारत के युवाओं की डंका पूरी दुनिया में बजेगा। उन्होंने भारतीय डाक विभाग के डाकिया प्रदीप गिरी के मेहनत और समयबद्धता, लग्न की तारीफ करते हुए स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करने के लिए सम्मान देना गौरव की बात है। स्वामी जी के बताएं रास्ते पर चल रहे क्षेत्रीय डाकिया (पोस्टमैन) प्रदीप गिरी को अंगवस्त्र, डायरी देकर सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज कुमार व संचालन हरिओम ने किया।  कार्यक्रम में रमेश चंद, राहुल पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय बंटी ,राम यज्ञ एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages