<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, January 28, 2024

डॉ सुधाकर बने अध्यक्ष, राहुल को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बस्ती । संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उ.प्र. (भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध) के जनपद शाखा बस्ती की कार्यकारिणी गठन हेतु बैठक दिव्यांश मेडिकल सेंटर ब्लॉक रोड पर भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख अशोक कुमार सिंह के अध्यक्षता में कल सम्पन्न हुई।



बैठक में चुनाव अधिकारी मण्डल संयोजक संजय कुमार पाण्डेय के देखरेख में कार्यकारिणी पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष- जिला कुष्ठ सलाहकार डा सुधाकर पाण्डेय , महामंत्री- वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव, संरक्षक - अशोक सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- अफजल हुसैन, उपाध्यक्ष- मनीष चौधरी, निरंकुश शुक्ला, उप महामंत्री- राजकुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष- अखिलेश चतुर्वेदी, संगठन मंत्री- उमेश श्रीवास्तव, संगठन मंत्री महिला- अनीता चौधरी, मंत्री- मनीष यादव, प्रचार मंत्री- सुमित सिंह  को बनाया गया।

बैठक में अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डा भूखण्ड प्रताप चौरसिया, अमित कुमार, बृजेश यादव, सचेत कुमार यादव, हिमांशु, अभिषेक त्रिपाठी, आलोक कुमार, प्रवेश उपाध्याय सहित एनएचएम के अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages