<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 22, 2023

द्विवार्षिक अधिवेशन में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा


बस्ती। शुक्रवार को नलकूप कालोनी स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकैनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ सिंचाई विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन ई. धमेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संघ से जुड़े समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा के साथ ही पुरानी पेंशन बहाली के लिये एकजुटता से संघर्ष का आवाहन किया गया। द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल की देख रेख में सर्व सम्मत से पदाधिकारियोें का चुनाव किया गया। ई. अशोक कुमार अध्यक्ष, ई. सुमित कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ई. महेन्द्रनाथ श्रीवास्तव सचिव, श्रीमती सुमन प्रजापति कोषाध्यक्ष, ई. अरविन्द यादव लेखा सम्प्रेक्षक घोषित किये गये।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि वे अपने अधिकार और कर्तव्यों को समझते हुये संघर्ष की धार को तेज करें। कहा कि सरकार कर्मचारी हितों के प्रति गंभीर नहीं है, ऐसे में हमें अधिकारों के लिये निर्णायक आन्दोलन की ओर आगे बढना होगा। सहायक अभियन्ता ई. प्रदीप गुप्ता और ई. सत्येन्द्र विश्वकर्मा ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराया जायेगा।
ट्यूबेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन के सचिव सन्तोष राव, इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकैनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेेंशन बहाली के लिये आगामी जनवरी माह में होने वाले राष्ट्रव्यापी आन्दोलन में पूरी ताकत से हिस्सेदारी निभाना होगा। अधिवेशन में मुख्य रूप से ई. राम कुमार वर्मा, मनीराम चौरसिया, अजय वर्मा, धर्मदेव, प्रवीन कुमार, अमरनाथ वर्मा, राम पदारथ, राम पुजारी, संध्या गुप्ता, आकाश वर्मा, हरिकृष्णा के साथ ही विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages