<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 17, 2023

बैठक में सांसद खेल महाकुंभ की भव्यता का बना रणनीति

 बस्ती। आगामी 20 से 29 दिसंबर तक आयोजित सांसद खेल महाकुंभ की तैयारी बैठक सांसद हरीश द्विवेदी की अध्यक्षता में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में संपन्न हुआ।


    सांसद हरीश द्विवेदी ने विभाग वार व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की भव्यता के लिए व्यापक रणनीति बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

    बैठक में प्रशासनिक कार्य, कंट्रोल रूम एवं कॉल सेंटर, पंजीकरण, सोशल मीडिया, मीडिया, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, प्रचार-प्रसार, नगर सजावट, पार्किंग, कार्यक्रम स्थल की देखरेख, पांडाल, मंच, साउंड, विद्युत, पानी की व्यवस्था, भोजन एवं जलपान, चिकित्सा, स्वच्छता एवं सुरक्षा सहित अनेक बिंदुओं पर काम करने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। 

    बैठक को संबोधित करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए चौक चौराहों को सजाया जाएगा तथा बस्ती के आम लोगों को आमंत्रित करने के लिए कार्यकर्ता गांव से लेकर जिले तक लोगों से मुलाकात करके उन्हें आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में बुलाएंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages