<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 18, 2023

पेंशनर दिवस पर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उठाये मुद्दे

बस्ती। पेंशनर दिवस के रूप में मनाया गया। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता और मुख्य कोषाधिकारी के संचालन में हुई बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने पेंशनरों के चिकित्सा पर पूर्ति का भुगतान समय से न होने पर गंभीर चिंता जाहिर की सेवानिवृत कर्मचारियों की सभी भुगतानों को समय से देते हुए ई पेंशन प्रणाली को सही ढंग से लागू किया जाए इन सभी मुद्दों पर मुख्य विकास अधिकारी ने सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन देते हुए मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि पेंशनरों के चिकित्सा पर पूर्ति को 45 दिन के अंदर समीक्षा करते हुए समय से भुगतान करने की व्यवस्था करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी विभाग के आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिटायर्ड होने वाले कर्मचारी के सभी देवों का भुगतान समय पर करने की व्यवस्था करें।
मुख्य कोष अधिकारी ने पेंशनरों से कहा कि मेरे द्वारा आपके सभी मांगों को समय से पूरा कर दिया जाता है जीवित प्रमाण पत्र डेट ऑफ बर्थ या अन्य कोई समस्या हो सभी समस्याओं का निस्तारण आपसी सहयोग से तुरंत किया जाएगा।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ईएसआईसी जिला अस्पताल डा. पी के श्रीवास्तव अधीक्षक महिला अस्पताल, अधीक्षक जिला क्षय रोग अस्पताल, भूलेख अधिकारी,  सीडीपीओ सुभाष चंद्र दुबे, सहायक कोषाधिकारी, आलोक श्रीवास्तव, उदय प्रताप पाल, रामनाथ उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पाण्डेय, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव, मुनीष चंद्र श्रीवास्तव, इंजीनियर रामचंद्र शुक्ल, इंजीनियर देवी प्रसाद शुक्ला, राजेंद्र सिंह, श्यामधर सोनी, राधेश्याम त्रिपाठी, गोपाल जी त्रिपाठी, छोटे लाल यादव राधेश्याम त्रिपाठी सुरेश धर दुबे उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पेंशनर हरि प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम दास गुप्ता, सुखदेव सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी, प्रेम शंकर लाल श्रीवास्तव आदि लोगों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  वित्त मंत्री उत्तर प्रदेश शासन निदेशक पेंशन उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा समीक्षा किया गया। कहा कि शासन के द्वारा पेंशनरों के सभी समस्याओं का निराकरण तुरंत करने का निर्देश दिया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य कोषाधिकारी, पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय, मंत्री उदय प्रताप पाल,  कोषागार के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सेवानिवृत कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने दी है।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages