<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 18, 2023

28 दिसम्बर को बनेगी आन्दोलन की रणनीति - उदय शंकर शुक्ल


बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में बैठक कर समस्याओं के निस्तारण हेतु संघर्ष की रणनीति तय की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि 19 से 27 दिसम्बर तक समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयोें में सघन भ्रमण कर पदोन्नति, ऑन लाइन उपस्थिति, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगों को लेकर शिक्षकों से संवाद बनाकर उन्हें जागरूक करते हुये सहमति प्राप्त करेंगे। 28 दिसम्बर को दिन में 12ः30 बजे प्रेस क्लब सभागार में सभी ब्लाकों के अध्यक्ष, मंत्री, जिला पदाधिकारियों की बैठक कर आन्दोलन की रणनीति तय की जायेगी।
संघ पदाधिकारियों ने  बैठक में इस बात पर जोर दिया कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर शिक्षकों की पदोन्नति गतिमान है मांग किया कि पदोन्नति प्रक्रिया को नियमानुसार समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाय। मांगे न मानी गई तो संघ आन्दोलन को बाध्य होगा।
संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शासनोदश के अनुसार संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में  प्रधानाध्यापक तथा प्रत्येक जूनियर हाई स्कूल  में कम से कम तीन सहायक अध्यापक की नियुक्ति होना चाहिए। जनपद में 1434 प्राथमिक विद्यालय एवं 301 कम्पोजिट विद्यालय तथा 336 जूनियर हाई स्कूल सचालित है। जूनियर हाई स्कूल में अनिवार्य रूप से तीन शिक्षक तथा कम्पोजिट विद्यालयों में आठ शिक्षकों की न्यूनतम पदस्थापन, कार्यरत होना चाहिए। जनपद में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला ने बताया कि  प्राथमिक विद्यालयों में 968 प्रधानाध्यापक तथा कम्पोजिट विद्यालय एवं जूनियर हाई स्कूल विद्यालयों में 1577 सहायक अध्यापक कार्यरत है। शासनादेश एवं विभागीय नियमों के अन्तर्गत हजारों पद प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय एवं सहायक अध्यापक जूनियर हाई स्कूल के पद पर पदोन्नति हेतु रिक्त है। पदोन्नति प्रक्रिया आसन्न है, संज्ञान में आया है कि मात्र 400 पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही हो रही है जिससे शिक्षकों का भारी अहित होगा। संगठन ने मांग किया कि समस्त प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय एवं निर्धारित संख्या के अनुसार कम्पोजिट एवं जूनियर हाई स्कूल के पदो पर पदोन्नति हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया जाय।
बैठक में मुख्य रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,  कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव  संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, सतीश शंकर शुक्ल, शैल कुमार शुक्ल, राजकुमार सिंह, अभिषेक उपाध्याय, महेश कुमार, इन्द्रेसेन, रीता शुक्ला, आशुतोष पाण्डेय,  ओम प्रकाश पाण्डेय, मो. सलाम, सन्तोष कुमार शुक्ल, दिनेश कुमार वर्मा, सुनील कुमार पाण्डेय, राजीव पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, रजनीश कुमार मिश्र, विजय प्रताप वर्मा, कृष्ण बहादुर पाल, भैयाराम राव, कृष्ण कुमार, चन्द्रभान चौरसिया, रविन्द्रनाथ, रामचन्द्र शुक्ल, हरेकृष्ण उपाध्याय, नरेन्द्र कुमार द्विवेदी, अरविन्द कुमार पाण्डेय, रक्षाराम वर्मा, चन्द्रिका सिंह, विनोद कुमार यादव, मंजीत राजभर, आदित्यनाथ त्रिपाठी, विनय कुमार, अभिषेक जायसवाल, रामपाल चौधरी, आदि  शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages