<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 17, 2023

नगर महोत्सव एवं शहीद मेला के शुभारम्भ से पूर्व हुआ हवन निकली गयी प्रभातफेरी

 - स्कूली छात्रों और स्थानीय लोग प्रभातफेरी निकाल दिया कार्यक्रम में आने का आमंत्रण

बस्ती। नगर महोत्सव एवं शहीद मेला के शुभारम्भ से पूर्व आज हवन यज्ञ हु़आ और प्रभात फेरी निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर गायत्री परिवार की टीम ने विधि विधान से हवन कराया। नगर पंचायत स्थित एक दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों द्वारा पूरे नगर बाजार में प्रभात फेरी निकाल कर सभी को कार्यक्रम का आमंत्रण दिया। घोड़ों और ऊंट सज धज कर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे तो स्कूली बच्चे बैड की धुन पर सभी का ध्यान बरबस आकर्षित कर रहे थे। प्रभात फेरी और हवन में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी आयोजकों का उत्साह बढ़ा रही थी।


कार्यक्रम संयोजक पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय नगर महोत्सव एवं शहीद मेला की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रदेश स्तरीय महिला कुश्ती विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उन्होंने बताया कि टीवी रियल्टी शो सुर संग्राम के विजेता मशहूर फिल्मी गायक आलोक कुमार, सारेगामापा की रनर रहीं तुषा बंकू पांड्या, विजेता गोस्वामी, विशाखा ओझा, सेन दत्त सिंह शान, बृजेश बिरजू, लोक गायक संजय लाल यादव, आकांक्षा पांडेय गांधी, भोजपुरी कामेडियन संजय वर्मा सहित कई कलाकार नगर महोत्सव में आ रहे हैं। श्री राना ने कहा कि एशिया के महान जादूगर राकेश श्रीवास्तव अपने हाथ की सफाई दिखाएंगे वहीं बालीबाल, कबड्डी,खोखो, क्रास कंट्री में जिले के खिलाड़ी पसीना बहाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए एक मजबूत टीम दिन तक कार्य कर रही है। यज्ञ हवन में बृजेश गुप्ता, राम नाथ ,हीरा लाल चौरसिया, सुरेश अग्रहरि, रमेश गुप्ता, संजय गुप्ता, बेचू कसौधन , शिवम गुप्ता,बलराम कसौधन एवम सभासद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages