<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 29, 2023

सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी मोदी और भाजपा के लिए पड़ेगी महंगी - विजय कुमार श्रीवास्तव


गोरखपुर। टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद महानगर अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लोकप्रिय नेता और विपक्ष की मुखर आवाज बन चुके सांसद संजय सिंह को षड्यंत्र के तहत राजनैतिक द्वेष और डर के चलते मोदी सरकार ने तानाशाही कर के जेल में बन्द कर रखा है। सांसद संजय सिंह प्रत्येक शुक्रवार को जेल में उपवास रखेंगे। उनके समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी हर जिले में भारत माता के चित्र के सामने उपवास रखेंगे। यही नहीं आम आदमी पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ रैली मेरठ, गाजियाबाद और मऊ सहित सभी मण्डलों में आयोजित कर चुकी हैं जिसमें दिल्ली और पंजाब सरकार के विधायक और कैबिनेट मंत्री भी भाग लें चुके हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे और एक दिन सरकार को सर झुकाना ही होगा।
पूर्व महापौर प्रत्याशी रमेश शर्मा ने कहा कि मां भारती देश की एकता और अखंडता का प्रतीक हैं। हम लोग संजय सिंह जी के समर्थन में आज भारत माता के चित्र के सामने उपवास रखे हैं। उन्होंने कहा की वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया हैं और उनको हराकर जनता इस सरकार को बदलेगी।
प्रदेश सचिव अमिताभ जायसवाल ने बताया कि सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी अनिता सिंह के जेल में पंहुचकर मुलाक़ात के बाद अपने उपवास के बारे में बताया। जिसके बाद हमलोग उपवास पर बैठे हैं।
यूथ विंग की ऋतु सागर ने कहा कि इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी।
किसान प्रकोष्ठ के कुंज बिहारी निषाद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रहे हैं।
व्यापार प्रकोष्ठ के गोविंद गौतम ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक लाख से ऊपर घरों तक घर घर पर्चा बाँट कर लोगों को संजय सिंह के फर्जी मुकदमे में गिरफ़्तारी का सच बता चुके हैं।
उपवास कार्यक्रम में विनीत मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, अनिरुद्ध श्रीवास्तव महानगर उपाध्यक्ष, धनन्जय कुमार श्रीवास्तव महानगर उपाध्यक्ष, फूलबदन यादव निवर्त्तमान जिलाउपाध्यक्ष, संजीव गुप्ता पूर्व पार्षद प्रत्याशी, डॉ वाहिद रहमान, बाल्मीकि शर्मा और राजेंद्र सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages