<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 28, 2023

यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

- यातायात जागरूकता के लिए बाटा गया पम्पलेट

बस्ती। “सड़क सुरक्षा पखवाड़ा“ का आयोजन किया जा रहा है, जिस कड़ी में चौदहवाॅ दिवस जनपद के विभिन्न जगहों/ चौराहों पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न अभियोंगों में चालान किये गये, जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने के विरूद्ध, ओवरस्पीडिंग, यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों/सवारियों के पाये जाने के विरूद्ध तथा स्कूली वाहनों की सड़क सुरक्षा के मानकों के अनुरूप अनफिट पाई गई वाहनों विरूद्ध कार्यवाही की गई।
उक्त प्रवर्तन कार्यवाही के साथ-साथ जनपद के विभिन्न चौराहों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु पम्पलेट एवं लीफलेट का वितरण किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत संचालित प्रचार वाहन को शहर के विभिन्न मार्गाें एवं चौराहों पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु संचालित कराया गया एवं शहर के प्रमुख स्थानों पर प्रचार वाहन के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति आम जन मानस को जागरूक किया गया।  
उक्त अभियान में पंकज सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशा0/प्रर्व0), राजेश सिंह कुशवाहा, यात्रीकर अधिकारी, बस्ती, राजेंद्र प्रसाद, यात्रीकर अधिकारी सिद्धार्थनगर एवं समस्त परिवहन कर्मी के साथ-साथ अन्य विभाग के भी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages