महादेवा (बस्ती)। महादेवा विधानसभा 311 महादेवा चौराहा पर चारों तरफ से ब्रेकर बनवाने की लोगों ने मांग की है क्योंकि हमेशा आए दिन दुर्घटना हो रहा है। दुर्घटना होकर लोग चोटहिल भी हो रहे हैं। महादेवा चौराहा के बगल में पुलिस चौकी भी स्थापित है लेकिन किसी गाड़ी की स्पीड कम नहीं रहती प्रतिदिन एक्सीडेंट हो रहा है शुक्रवार के 3 बजे ट्रैक्टर एवं कार में टक्कर हो गई गनीमत रहा की कोई हताहत नहीं हुआ चौराहे पर हमेशा खतरा बना रहता है। लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने मांग है कि यदि चारों तरफ से ब्रेकर बना दिया जाए तो दुर्घटना कम हो जाती।
मांग करने वाले मुख्य रूप से महादेवा के प्रधान ओमप्रकाश सिंह, अजीत अग्रहरि, त्रिज्युगी नारायण जयसवाल, विवेक पांडे, श्यामू शुक्ला, राजू ,गोविंद, रामकेश मौर्य, रंगीलाल सोनकर, आदि लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ब्रेकर बनवाया जाए।

No comments:
Post a Comment