<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, December 28, 2023

महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत - ओम प्रकाश आर्य

बस्ती। राष्ट्रपिता महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के आवाहन पर आर्य वीर दल बस्ती मंडल के तत्वावधान में 200 कुंडीय महायज्ञ एवं ऋषि चर्चा सम्मेलन 31 दिसंबर 2023 रविवार को प्रातः 9ः00 बजे से श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज बस्ती के विशाल प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। आर्य समाज नई बाजार बस्ती में आयोजित एक बैठक में यह जानकारी देते हुए ओम प्रकाश आर्य मुख्य संरक्षक आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और ग्रहण करने योग्य हैं।

कमिश्नरी संचालक आचार्य देवव्रत आर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम में 200 यजमान परिवारों के साथ अन्य धार्मिक जन भी सुख, शान्ति, समृद्धि और पर्यावरण शोधन के उद्देश्य से यज्ञ करेंगे तत्पश्चात आर्य वीर, वीरांगनाओं का व्यायाम प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में बस्ती मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, समाजसेवी, राजनेता एवं प्रशासनिक अधिकारी भी सम्मिलित होंगे। प्रदर्शन के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए 6 दिन पहले से ही पांच विद्यालयों में प्रशिक्षण देने के लिए डॉ हरि सिंह आर्य मुख्य व्यायाम प्रशिक्षक दिल्ली, आचार्य राजेश आर्य सहारनपुर से, नितेश आर्य हस्तिनापुर से, गौरव आर्य मेरठ से एवं अर्जन आर्य बागपत से आकर बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। आर्य वीर दल के प्रदेश संचालक आचार्य पंकज आर्य ने बताया कि महर्षि स्वामी दयानंद के विचार विश्व कल्याण के लिए हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी जो पाश्चात्य संस्कृति की आंधी में उड़ी जा रही है उस युवा शक्ति को राष्ट्र के लिए तैयार करना है। वर्तमान में देश की सेवा सुरक्षा के लिए महर्षि दयानंद के विचारों की महती आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से गरुण ध्वज पाण्डेय, शिव श्याम, आदित्यनारायण गिरि, राधेश्याम आर्य, गणेश आर्य, विश्वनाथ आर्य, महिमा आर्य, रोहित आर्य, उपेन्द्र शर्मा, नवल किशोर चौधरी, सुभाष चन्द्र वर्मा, बृजकिशोर आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages