<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 23, 2023

कृषि विज्ञान केन्द्र पर उत्कृष्ट कार्यों हेतु किसान हुए सम्मानित


बस्ती। कृषि विज्ञान केन्द्र में भारत के पांचवें प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयन्ती के उपलक्ष्य में किसान दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चित्र का माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे अतिथियों एवं प्रगतिशील कृषकों का स्वागत डॉ. डी.के. श्रीवास्तव, डा. वी.बी. सिंह ने किया तथा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के लिए किए गए महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और फसल अवशेष प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गोट्वा शिवश्याम चौधरी तथा विशिष्ठ अतिथि ग्राम प्रधान माझा साहबदीन निषाद ने केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि हमारा यह केन्द्र सदैव कृषकों को नई-नई तकनीकियों से रूबरू कराता रहेगा। उन्होने इस दिवस को मनाने के उद्देश्य को बताया कि यह दिवस कृषि क्षेत्र की नवीनतम सीखों के साथ समाज के किसानों को सशक्त बनाने का विचार देता है। किसान दिवस समारोह लोगों को किसानों के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के बारे में शिक्षित करने का काम करता है।
इस अवसर पर प्रगतिशील किसान अहमद अली को केला, मधुमक्खीपालन एवं सब्जी उत्पादन, राजेन्द्र सिंह को हल्दी, दलहन एवं तिलहन उत्पादन, दिनेश वर्मा को एफ.पी.ओ. एवं बायोमास प्रोडक्शन, पुष्पा गौतम को वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन तकनीक, शरीफुल निशा को बकरी पालन में उत्कृष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के वैज्ञानिक डा. वी. बी. सिंह ने किया। इस अवसर पर डा. प्रेम शंकर, हरिओम मिश्र, कार्यक्रम सहायक जीतेन्द्र प्रताप शुक्ल तथा 68 कृषक एवं  कृषक महिलाओ ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages