<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 24, 2023

भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस पर मूूर्तियों की स्थापना कर मंदिर समाज को होगा समर्पित - अशोक शुक्ला


बस्ती। रविवार को ब्राह्मण महासभा मालवीय मार्ग पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रबंधन कार्यकारिणी ,सक्रिय कार्यकर्ताओं , विप्र बन्धुओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि भगवान परशुराम जी का मन्दिर निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है, मन्दिर का ढांचा पूर्णतया तैयार है। भगवान परशुराम जी के जन्म दिवस पर मूूर्तियों की स्थापना कर मंदिर समाज को समर्पित कर दिया जायेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि परशुरामजी के मंदिर निर्माण से ब्राह्मण समाज में एकजुटता आयी है, समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
सांसद हरीश द्विवेदी ने मन्दिर निर्माण में हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया कहा कि मन्दिर के बाहर अति शीघ्र वाटर कूलर लगवाया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने मन्दिर निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय महामंत्री शम्भू नाथ मिश्र ने कहा कि इस समय एक मात्र लक्ष्य मंडल मुख्यालय पर भव्य मंदिर का शुभारम्भ हो प्रत्येक गांव से लोगों को जोड़ा जा सके, श्री मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान से ही सम्पूर्ण समाज का उत्थान होगा।
संचालन सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता दिलीप पाण्डेय ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री डा0 वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी,राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विजय विहारी तिवारी, भानु प्रकाश मिश्र, दिलीप चौबे, लल्लू शुक्ल, संतोष शुक्ला,डा आशीष नारायण त्रिपाठी, राधेश्याम पाण्डेय, दुर्गेश मिश्रा, प्रशान्त पाण्डेय , विपिन शुक्ल, आलोक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में  लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages