बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त संदीप उर्फ मंकी पुत्र स्व0 अम्बिका प्रसाद को समय करीब 08:45 बजे संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान चैनपुरवा ओवर ब्रिज के पास से 01 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना पुरानी बस्ती पर मु0अ0स0 291/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।
No comments:
Post a Comment