<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 23, 2023

रालोद ने किया चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग


बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयन्ती पर  पर किसान दिवस के रूप में याद किया गया। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मौर्य  के संयोजन में सिंचाई डाक बंगला स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ ही उनके योगदान पर विमर्श किया गया।  
रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह एक समर्पित सार्वजनिक कार्यकर्ता और सामाजिक न्याय में दृढ़ विश्वास रखने वाले ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होने किसान हितों के लिये आखिरी सांस तक संघर्ष किया। मांग किया कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाय।  प्रधानमंत्री के रूप में उन्होने किसानों के लिये जो नीतियां बनायी उसका लाभ आज तक किसानों को मिल रहा है। रालोद उन्ही के सपनों को साकार करने के लिये निरन्तर प्रयत्नशील है। कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में किसान हितों का लगातार गला घोंटा जा रहा है। भाजपा ने दावा किया था कि किसानों की आय दो गुनी कर देंगे किन्तु गन्ना किसानों की मांगे नहीं मानी गयी। चीनी मिलें लगातार मनमानी कर रही है। गन्ना मूल्य 450 रूपये प्रति क्विंटल किये जाने के साथ ही किसान समस्याओं के सवालों को लेकर रालोद संघर्ष कर रही है। यही चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है।  
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये ओम प्रकाश चौधरी, चन्द्रिका प्रसाद, शिव कुमार, इन्द्र बहादुर यादव, प्रदीप चौधरी, गोरखनाथ चौधरी आदि ने  चौधरी चरण सिंह के जीवन संघर्षाे पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये कहा कि वे किसानों के सर्वमान्य नेता थे। आज किसानों की आय दो गुनी करने की सिर्फ बाते हो रही है। किसान आत्महत्या को मजबूर न हो, उनकी स्थिति सुधरे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  चौधरी चरण सिंह को जयन्ती पर  नमन् करने वालों में दूधनाथ पटेल, रामलौट, प्रशान्त वर्मा, सुरेन्द्र चौधरी, मुन्नीलाल मास्टर, विवेक श्रीवास्तव के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages