<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 24, 2023

मुण्डेरवा थानाध्यक्ष का स्थानांतरण और कड़ी कार्यवाही की मांग


बस्ती। नगर पंचायत मुण्डेरवा के एक सभासद द्वारा सरकारी वाहन चालक को मारने पीटने और तहरीर देने गये नगर पंचायत मुण्डेरवा के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह के साथ मुण्डेरवा के थानाध्यक्ष द्वारा अभ्रदता किये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रविवार को मुण्डेरवा के नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद, कप्तानगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चौधरी, हर्रैया नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेन्द्र सिंह ने आवास विकास कालोनी में संयुक्त प्रेस वार्ता कर मांग किया कि अभद्र व्यवहार करने वाले मुण्डेरवा थानाध्यक्ष का तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरण करने के साथ ही उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किया जाय। निर्वाचित जन प्रतिनिधि का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है।
मुण्डेरवा के नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि गत 23 दिसम्बर को नगर पंचायत मुण्डेरवा में पालीथीन के छापामारी मामले में सभासद द्वारा नगर पंचायत के सरकारी वाहन चालक को मारा पीटा गया। जब वाहन चालक ने घटना की जानकारी दिया तो उन्होने अपने प्रतिनिधि अजय सिंह को तहरीर के साथ मुण्डेरवा थाने पर भेजा। थानाध्यक्ष ने उनके प्रतिनिधि अजय सिंह के साथ अभद्रता किया। मुण्डेरवा थानाध्यक्ष का यह व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। स्थानीय जनता में भी इसे लेकर रोष है। जनपद के चार नगर पंचायत अध्यक्षों ने कहा कि दोषी थानाध्यक्ष के विरूद्ध कार्रवाई की जाय। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages