<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 23, 2023

पुलिस से मुठभेड़ करने पर गोली लगने से बदमाश घायल


आगरा। शनिवार की तड़के पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित तीन को गिरफ्तार किया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश लूट के मामले में फरार चल रहे थे। मुठभेड़ मलपुरा थाना क्षेत्र में हुई। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की तड़के पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित तीन को गिरफ्तार किया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश लूट के मामले में फरार चल रहे थे। मुठभेड़ मलपुरा थाना क्षेत्र में हुई। 
- लूट के मामले में थे फरार
इनके कब्जे से दो तमंचा, तीन कारतूस, एक कारतूस खोखा, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाश मिर्जापुर में फाइनेंस कर्मी से 25 हजार रुपये की लूट, करीब एक महीने पहले नगला बसुआ से 73 हजार की लूट में आरोपी हैं। मुठभेड़ के दौरान डीसीपी सोनम कुमार, पूनम सिरोही एसीपी अछनेरा, थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर, एसओजी प्रभारी मदन कुमार सहित पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम मौजूद रही।
- तीन आरोपी भाग गए
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इस मौके पर पुलिस ने घायल सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। घायल बदमाश की पहचान सिरौली निवासी निजाम के रूप में हुई। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य दो की पहचान धनौली निवासी रोहित और लाखन के रूप में हुई।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages