<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 29, 2023

35 वर्षो में जनपद की विकास यात्रा पर संगोष्ठी का आयोजन

सिद्धार्थनगर। 35वां जनपद स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जनपद की विकास यात्रा के 35 वर्ष विषयक संगोष्ठी लोहिया कला भवन में प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर प्रो0 हरीश कुमार शर्मा, प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर, डा0 सत्येन्द्र कुमार दूबे, एसोसिएट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय उपस्थित थे।

 
35वां जनपद स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जनपद की विकास यात्रा विषयक संगोष्ठी में शिवति इन्टर कोलज, शोहरतगढ की बच्चियों द्वारा़ द्वारा स्वागत गीत प्र्रस्तुत किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार ने जनपद की विकास यात्रा के 35 वर्ष विषयक संगोष्ठी में कहा कि आज हम जनपद स्थापना का 35वां वर्षगांठ मना रहे है। आज से तीन दशक पूर्व जनपद की स्थापना हुआ था। आज से 35 वर्ष पूर्व जनपद नही था। 29.12.1988 को अलग होकर जनपद के रूप में पहचान मिली। हम सभी को मनन करने की आवश्यकता है कि हमने कितनी प्रगति की और अभी हमे क्या-क्या करना है जिससे हमारा जनपद और अधिक आगे बढ़े। पहले स्कूलो में पढ़ने वाली लड़कियां कम होती थी। आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अन्तर्गत लड़कियों को बराबर अधिकार प्राप्त है। पुरूषो के कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही है। आज लड़किया शिक्षित होकर अपने पैरो पर खड़ी हो रही है। गत वर्ष 10वी व 12वी बोर्ड की परीक्षा में जनपद के छात्र व छात्राओ ने प्रदेश में अच्छा प्रदर्शन किया है। आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत स्कूलो की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रो को अच्छा बनाया जा रहा है। अधिकतर गांवों में पंचायत भवन बन गये है। पिछले 06 वर्ष में जनपद की लगभग 20 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से ऊपर आयी है। हमे अपने विचार को साझा करने चाहिए। जिससे जनपद विकास के क्षेत्र में आगे बढ़े। जनपद को आकांक्षी जनपद के रूप में चयनित किया गया जिसमें सिद्धार्थनगर का भी चयन किया गया। इसके पश्चात जनपद में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार ने जनपद स्थापना दिवस की सभी जनपदवासियों को बधाई दी।  
जनपद की विकास यात्रा के 35 वर्ष विषयक संगोष्ठी के अवसर पर प्रो0 हरीश कुमार शर्मा, प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर, डा0 सत्येन्द्र कुमार दूबे, एसोसिएट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय, कपिलवस्तु, प्रवक्ता शिवपति इन्टर कालेज, शोहरतगढ़ राम बेलास यादव द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा प्रो0 हरीश कुमार शर्मा, प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर, डा0 सत्येन्द्र कुमार दूबे, एसोसिएट प्रोफेसर, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय, कपिलवस्तु को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया।  
अन्त में प्रभारी जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा जनपद की विकास यात्रा के 35 वर्ष विषयक संगोष्ठी में उपस्थित सभी सभी लोगो का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन नितेश पाण्डेय द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसीमनरेगा रविशंकर पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान, तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages