गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उप निरिक्षक दिनेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी भटहट मय पुलिस टीम द्वारा गणेश गुप्ता पुत्र अशोक कुमार निवासी फत्तेपुर डिहवा थाना चिलुआताल गोरखपुर, विरेन्द्र चौहान पुत्र बुद्धिराम चौहान निवासी कृष्णा नगर प्राइवेट कालोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर और इस्तेयाक अहमद पुत्र मो0 असफाक उल्ला निवासी जंगल पकड़ी थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को एक चोरी के जनरेटर चालू हालत में, एक पम्पिग सेट की ट्राली पहियादार, चोरी के पम्पिग सेट की टंकी तथा चोरी के लोहे की जाली, चोरी के लोहे के 8 मेज तथा जनरेटर के छोटे- छोटे पुर्जे के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी /बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411,414 भादवि की बढोतरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment