<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 12, 2023

दिल्ली से गाजीपुर जा रही ट्रेन में बत्ती गुल, झल्लाए यात्रियों ने TTE को पकड़ा और टॉयलेट में कर दिया बंद

दिल्ली। भारतीय रेल का सफर सिर्फ सफर ही नहीं होता, बल्कि एक ऐसा अनुभव होता है, जो जिंदगी भर के लिए आपके साथ जुड़ जाता है। हां, कभी ये सफर खट्टा होता है तो कभी मीठा। शुक्रवार की शाम जो लोग आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन में सवार हुए, उनके लिए ये सफर थोड़ा खट्टा साबित हुआ।
दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से चलकर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर को जाने वाली ट्रेन सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने तय समय से आनंद विहार से रवाना हुई। अपना चिर परिचित हॉर्न बजाकर ट्रेन बस थोड़ी ही दूर बढ़ी थी कि दो कोच में बत्ती गुल हो गई। पावर फेलियर हुआ तो AC भी ठप हो गया। उमस ने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया।

गर्मी के चलते कोच में बच्चे और महिलाओं का बुरा हाल था। B1 और B2 कोच के पैसेजंर्स गर्मी के कारण झल्ला रहे थे कि तभी उन्हें ट्रेन का TTE दिख गया। फिर क्या यात्रियों का सारा गुस्सा उस पर उतर गया। यात्रियों ने ट्रेन में पावर कट को लेकर उत्पात मचा दिया और TTE को पकड़कर टॉयलेट में बंद कर दिया।
मामला बढ़ा तो ट्रेन का स्टाफ और रेलवे पुलिस बल के जवान भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। मामला बढ़ा तो देर रात रेलवे अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और ट्रेन के दो कोच में हुए पावर कट को तुरंत सही करवाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए।
रात करीब 1 बजे ट्रेन टुंडला रेलवे स्टेशन पर रुकी और इंजीनियर्स की टीम ट्रेन के कोच में हुए पावर कट का कारण तलाशने लगी। कुछ देर की मेहनत के बाद B1 कोच के पावर कट की समस्या सुलझा ली गई और उसकी थोड़ी देर बाद B2 कोच में भी फिर से बिजली आ गई और ट्रेन को रवाना किया गया।
सुहेलदेव सुपरफास्ट ट्रेन में आई इस खराबी और इससे होने वाली तकलीफ के बारे में ट्रेन में सवार यात्रियों ने ट्वीट कर अपनी समस्या बताई। जानकारी के मुताबिक पावर कट को सही करने के लिए ट्रेन टुंडला रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही थी। पहले से ही देरी से चल रही ये ट्रेन पावर फेलियर को सही करने के चलते और भी लेट हो गई. अब ये ट्रेन लगभग 5 घंटे की देरी से चल रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages