<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 25, 2023

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने NMC के आदेश पर लगाई रोक, अगली अध‍िसूचना जारी होने तक स्‍थग‍ित रहेंगे नए न‍ियम, जल्‍द होगा संशोधन


नई द‍िल्‍ली। राष्‍ट्रीय च‍िक‍ित्‍सा आयोग (NMC) की ओर से हाल ही में नए न‍ियमों को लागू क‍िया गया था। इन न‍ियमों के अध‍िसूच‍ित होने के बाद इंड‍ियन मेड‍िकल एसोस‍िएशन (IMA) और आईपीए ने व‍िरोध जताया था ज‍िसके बाद केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाव‍िया ने इसको लेकर बड़ा फैसला ल‍िया है। मंत्री मंडाव‍िया ने डॉक्‍टरों के ल‍िए जारी इन न‍ियमों को व‍िरोध के चलते अगली अध‍िसूचना जारी होने तक स्‍थग‍ित कर द‍िया है। साथ ही आईएमए को आश्‍वस्‍त क‍िया क‍ि इस मामले पर व‍िचार क‍िया जाएगा।

जानकारी के मुताब‍िक केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मंडाव‍िया की अध्‍यक्षता में अहम बैठक आयोज‍ित की गई थी। इस मीट‍िंग में इंड‍ियन मेड‍िकल एसोस‍िएशन ने अध‍िसूचना का कड़ा व‍िरोध क‍िया था। आईएमए और आईपीए ने व‍िरोध जताते हुए इन नियमों को गलत बताया था। इतने व‍िरोध के बाद एनएमसी के नए न‍ियमों पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है।

बताते चलें क‍ि एनएमसी की ओर से प‍िछले द‍िनों डॉक्‍टरों के ल‍िए नए न‍ियम जारी क‍िए थे ज‍िसमें साफ और स्‍पष्‍ट तौर पर न‍िर्देश द‍िए गए थे क‍ि मरीजों को स‍िर्फ जेनेर‍िक दवाइयां ही ल‍िखी जाएंगी। वहीं उनको कॉन्‍फ्रेंस आद‍ि में न जाने जैसी पाबंद‍ियों से भरी आचार संह‍िता पर भी रोक लगा दी गई थी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने अब इन आदेशों पर अगले न‍िर्णय या अध‍िसूचना जारी होने तक रोक लगा दी है।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages