<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 25, 2023

बस्ती के कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत


बस्ती। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के संयोजन में लखनऊ में भव्य स्वागत किया। अजय राय ने पार्टी कार्यकर्ताओें का आवाहन किया कि वे संगठन को मजबूती दें। जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष करें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करने के बाद यहां जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने बताया कि निश्चित रूप से उनके नेतृत्व में पार्टी मजबूत होगी।
पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का स्वागत करने वालांे में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, नर्वदेश्वर शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, वृजेश कुमार आर्य, भूमिधर गुप्ता, शौकत अली ‘नन्हू’ सूर्यमणि पाण्डेय, अलीम अख्तर, इफ्तिखार अहमद, ई. चन्द्रशेखर चौधरी, शिवाकान्त तिवारी, देवी प्रसाद पाण्डेय, वीरेश सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह, डा. शीला शर्मा, मंजू पाण्डेय, रंजना सिंह, गिरजेश पाल, अतीउल्ला सिद्दीकी, अवधेश सिंह, अंकित कुमार, नफीस अहमद, शकुन्तला देवी, राकेश चौधरी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages