<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 7, 2023

गुरु श्री गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु श्री  गोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग में विश्व स्तनपान सप्ताह का समापन समारोह सोमवार को आयोजित किया गया।


समापन समारोह का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी, कात्यानी हॉस्पिटल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. पूनम सिंह,  गुरु श्री गोरखनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या डॉ. डीएस अजीथा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बीएससी  नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की छात्रा श्रद्धा द्वारा स्तनपान सप्ताह और उसका इस वर्ष के थीम पर भाषण प्रस्तुत किया गया। डॉ. पूनम सिंह ने स्तनपान के संबंध में छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने छात्राओं से अपील की कि वे स्तनपान पर अर्जित जानकारी से महिलाओं को जागरूक करें। आभार ज्ञापन डॉ. डीएस अजीथा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन श्वेता अल्बर्ट ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages