गोरखपुर। मंडलीय कारागार गोरखपुर में गत 6 अगस्त 23 को ग्रीन हाउस का उद्घाटन जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडे ने किया।
इस ग्रीन हाउस से तापमान नियंत्रण के साथ ही कीटों के फंगस का प्रभाव भी कम रहेगा,यहां फल , फूल और सब्जियों की जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। जब बढ़ता तापमान पर्यावरण के लिए खतरा बनता जा रहा है । ऐसे में ग्रीन हाउस पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में मददगार साबित होगा। यहां फल फूल और सब्जियों की खेती होने से कारागार और यहां के कैदियों को इसका लाभ मिलेगा।
मिनी ग्रीन हाउस के उद्घाटन के उपरांत कारागार के जेलर ए के कुशवाहा ने बताया कि अभी ग्रीन हाउस में फूलगोभी लगाया गया है। सबसे अच्छा लाभ यह होगा कि यहां पौधों की नर्सरी तैयार हो सकेगी ,जो बाद में खेती कार्य के लिए अच्छा साबित होगा। इसके बनने से बाहर की अपेक्षा तापमान अच्छा रहेगा। साथ ही मंडलीय कारागार और मिनी ग्रीन हाउस में कीट पतंगों का प्रभाव भी कम रहेगा। इससे बैक्टेरिया एक्टिव नहीं होगा और खेती करना सुविधाजनक होगा।
.jpg)
No comments:
Post a Comment