ठाणे। जलगांव जिला पाचोरा के पत्रकार संदीप महाजन पर जानलेवा हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, इसी मांग को लेकर ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ और ठाणे जिला पत्रकार संघ की ओर से ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर काली पट्टी बांधकर पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस हमले का हर स्तर पर कड़ा विरोध किया जा रहा है और इस हमले के पीछे के राजनीतिक लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग जिलाधिकारी अशोक शिंनगारे के माध्यम से सरकार से की गई है।
कुछ दिन पहले जलगांव जिले के भड़गांव तालुका में हुई घटना के संबंध में संदीप महाजन द्वारा दी गई खबर से नाराज होकर शिवसेना विधायक किशोर पाटिल ने पत्रकार महाजन को फोन किया था और अरवाच भाषा में गाली दी थी, इसके बाद रिपोर्टिंग से लौटते समय भार चौक पर चार-पांच लोगों के समूह ने महाजन पर हमला कर दिया, पत्रकार पर हुए इस हमले का असर पूरे राज्य में पड़ा है, और विभिन्न पत्रकार संगठनों ने विरोध जताया है। शुक्रवार को ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ और ठाणे जिला पत्रकार संघ की ओर से ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया गया, इस दौरान पत्रकारों ने जमकर नारेबाजी की और हमलावरों के खिलाफ पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की, साथ ही कलेक्टर अशोक शिंनगारे को भी ज्ञापन दिया गया। ठाणे शहर दैनिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष आनंद कांबले और ठाणे जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय पितले के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
.jpg)
No comments:
Post a Comment