<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

कोडरमा में कुएं से विवाहिता का शव मिला, हत्या का आरोप.....

कोडरमा। जिले के जयनगर प्रखंड के तेतरौन पंचायत अंतर्गत ग्राम मतौनी में शुक्रवार को 19 वर्षीय विवाहिता का शव मिला। उसकी पहचान अंशु के रूप में हुई है। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तार नहीं हो जाती तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होगा।


अंशु की शादी चार मई को ग्राम मतौनी के धीरेंद्र राणा के साथ हुई थी। उसके मायके वालों ने कहा कि बेटी के ससुराल वाले हमेशा उसके साथ मारपीट करते रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक पंचम तिग्गा, सुनील कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, परसाबाद पुलिस पीकेट प्रभारी इस्लाम अंसारी पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं। थाना प्रभारी उमानाथ सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages