<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 8, 2023

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और पूर्वोत्तर के एनडीए सांसदों के साथ की बैठक

नई दिल्ली। एनडीए सांसदों के साथ अलग-अलग समूहों में बैठक करने के अपने मिशन के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दो अलग-अलग समूहों में गुजरात और पूर्वाेत्तर के राज्यों सहित अन्य कई राज्यों के एनडीए सांसदों के साथ बैठक कर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की और साथ ही विपक्षी गठबंधन पर जोरदार हमला भी बोला।


एनडीए सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सांसदों को कई टिप्स भी दिए।

सोमवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वाेत्तर के राज्यों : सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय और त्रिपुरा से जुड़े लगभग 31 एनडीए सांसदों के साथ बैठक की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सांसदों के एक दूसरे समूह के साथ भी बैठक की। दूसरी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के गृह राज्य गुजरात के अलावा दादरा और नागर हवेली और दमन और दीव से जुड़े एनडीए के लगभग 35 सांसद शामिल हुए।

बैठक में मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज की उपलब्धियों से एनडीए के सभी सांसदों को अवगत कराते हुए उन्हें अपने-अपने इलाके में जाकर आम जनता को इन उप्लब्धियों से अवगत कराने को कहा गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages