<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 7, 2023

फिर न हो बवाल! सावन के सोमवार पर बरेली में अलर्ट, बुलडोजर देख छूटा लोगों का पसीना

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में सावन सोमवार को लगातार दो बार बवाल हो चुका है। इसको ध्यान में रखते हुए सावन के 5वें सोमवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पूरे जोगी नवादा को 2 सेक्टरों में बांटा गया है जहां पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। घरों की छतों पर भी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन किसी तरह की चूक नहीं चाहता है। सोमवार को जोगी नवादा को पुलिस ने छावनी में बदल दिया है।


पुलिस ने माहौल बिगड़ने से बचाने के लिए चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी हुई है। इलाके में हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जा रही है, कई जगहों पर बेरीकेड भी लगाए गए हैं। पुलिस ने यहां पर पीएसी की 5 कंपनियों और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। स्थानीय नागरिकों की हर हरकत पर पुलिस नजर रख रही है, वहीं इस इलाके में आने-जाने वाले लोगों की तलाशी भी ली जा रही है।

पुलिस के साथ दिखा बुलडोजर

इसी बीच अचानक ही जोगी नवादा में एक बुलडोजर देखकर हड़कंप मच गया। जब इलाके में बुलडोजर पहुंचा। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर रोड पर आ गए और तरह-तरह की चर्चा करने लगे। हालांकि बाद में लोगों को सांत्वना दी गई कि बुलडोजर किसी के घर पर चलने के लिए इलाके में तैनात नहीं किया गया है। दरअसल निगम कर्मचारियों को बताया गया था कि इलाके में एक सांड की मौत हो गई है जिसे दफनाने के लिए बुलडोजर मंगवाया गया था।

सकते में आए लोग

स्थानीय लोगों ने जब जेसीबी बुलडोजर को क्षेत्र में देखा तो वह सकते में आ गए। उन्हें लगा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि बुलडोजर आरोपियों के घर पर चलाने के लिए शासन की ओर से भेजा गया है। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलकर तरह-तरह की चर्चा करने लगे। कई लोग इलाके में घबराए हुए थे। हालांकि बाद में जब उन्होंने पूरा मामला पता चला थो वह शांत हुए। थाना बारादरी प्रभारी हिमांशु निगम ने जानकारी देते हुए कहा कि मोहल्ले में सांड की मौत की वजह से जेसीबी बुलाई गई थी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages