<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 12, 2023

पॉलिथीन से नाता तोड़ो स्वच्छता से नाता जोड़ो, मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं ने निकाली जन-जागरूकता रैली


रुड़की। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज रुड़की के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पुष्पांजलि के नेतृत्व में  "मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम" और "अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जेसिंह एवं प्राचार्या डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए पंच प्रण की प्रतिज्ञा करवाई तथा स्वयंसेवियो को विकसित भारत के लक्ष्य में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने हेतु सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति जन जागरूकता रैली निकाली गई और साथ ही साथ स्वयंसेवीयों ने नुक्कड़ नाटक द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के हानिकारक परिणाम संबंधी संदेश दिया। रैली महाविद्यालय से निकलकर प्रेम मंदिर मार्ग से होते हुए नगर निगम से होते हुए लक्ष्मी नारायण घाट पहुंची जहां स्वयंसेवियों ने संपूर्ण घाट की सफाई की और वहां बिखरे प्लास्टिक और कूड़े को एकत्र कर नष्ट किया। रैली घाट से निकलकर नगर निगम के प्रांगण में नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से नो यूज प्लास्टिक का संदेश देते हुए महाविद्यालय पहुंची। रैली में स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा स्वच्छता संबंधी संदेश हेतु अनेक स्लोगन जैसे "पॉलिथीन से नाता तोड़ो स्वच्छता से नाता जोड़ो" जहां होती साफ सफाई वहां होती अच्छी पढ़ाई"  "विकसित युवा विकसित भारत" "स्वस्थ भारत सुंदर भारत" 1 2 3 4 प्लास्टिक का करो बहिष्कार" आदि के माध्यम से लोगों को जागरुक करते हुए महाविद्यालय पहुंचे। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ता कर्मचारीगण आदि ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। 

No comments:

Post a Comment

Pages