<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

केसीआर को बदनाम करने के लिए बंदी संजय के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामाराव ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से पूछा कि वह मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ लोकसभा में सबसे गंदी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा सांसद बंदी संजय के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे।


रामा राव ने गुरुवार को लोकसभा में विपक्षी दलों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए बंदी संजय द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई।

केटीआर ने अपने एक्‍स (अब ट्विटर) पोस्‍ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने का जिक्र किया। उन्‍होंने लोकसभा अघ्‍यक्ष ओम बिरला को टैग करते हुए पूछा, “तो कांग्रेस के एक सांसद को पीएम के उपनाम को अपमानजनक तरीके से बुलाने के लिए उनकी सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया था, अब तेलंगाना के एक भाजपा सांसद ने हदें पार कर तेलंगाना के दो बार निर्वाचित लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री केसीआर को कल लोकसभा में सबसे गंदी भाषा में अपमानित किया। अब आपको/हमें क्या करना चाहिए अध्यक्ष महोदय?

बंदी संजय ने अपने भाषण में केसीआर और उनके परिवार के सदस्यों पर तेलंगाना को लूटने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया कि उनकी आय और संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

करीमनगर के सांसद ने यह भी टिप्पणी की कि केसीआर का मतलब कासिम चंद्रशेखर रज़वी है। उनका इशारा तत्कालीन हैदराबाद राज्य में रजाकार मिलिशिया के संस्थापक कासिम रज़वी की ओर था। हालाँकि, अध्यक्ष ने संजय से नाम न लेने के लिए कहा था।

बीआरएस को भ्रष्टाचार राक्षस समिति करार देने वाले बंदी संजय ने यह भी टिप्पणी की कि केसीआर शराब पीने में व्यस्त रहते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages