<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 14, 2023

demo-image

कांग्रेस नेता सुरजेवाला की मानसिकता राक्षसी - भाजपा

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के ऑब्जर्वर रणदीप सुरजेवाला के एक बयान को लेकर भाजपा उन पर हमलावर है। उनकी मानसिकता को राक्षसी करार दिया है।

3%20(8)

दरअसल, पिछले दिनों सुरजेवाला ने हरियाणा में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने भाजपा को वोट देने वालों की राक्षस से तुलना की थी।

इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। ये कांग्रेस है, जिसके नेता कह रहे हैं, जनता राक्षस है। क्या भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले करोड़ों - करोड़ लोग राक्षस हैं।

मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा, सोनिया जी, राहुल जी आप क्या मानते हैं...? आप क्या सारी जनता को राक्षस मानते हैं। भाजपा के हम लोग जनता को भगवान मानते हैं और मैं भी हमेशा कहता हूं, मध्य प्रदेश मेरा मंदिर है, उसमें रहने वाली जनता हमारी भगवान है, उस जनता के पुजारी हम हैं।

आप राक्षस भी कह रहें हैं और श्राप भी दे रहे हैं, आप जनता को भगवान नहीं मानते हैं। आप स्वयं को भगवान मानते हैं और श्राप दे रहे हैं। क्या यही आपकी मोहब्बत की दुकान है?

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा भाजपा को वोट देने और समर्थन करने वाली जनता को राक्षस बताना, उनके मानसिक दिवालियापन को उजागर करता है।

शर्म की बात है कि सत्तर सालों तक देश की जनता का शोषण करने वाली कांग्रेस अब सत्ता से दूर है तो उन्हें यही जनता राक्षस नजर आने लगी है।

भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख आशीष अग्रवाल ने राक्षसों और कांग्रेस की प्रवृत्तियों को समान बताया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages