<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 10, 2023

एन आई एक्ट के मामलों का कराएं निस्तारण : अनिल कुमार वर्मा


संत कबीर नगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा द्वारा अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया की आगामी 12 अगस्त 2023 को एन0आई0 एक्ट से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया जाएगा। बैठक में उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को विशेष लोक अदालत में चेक से जुड़े मामलों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में सुलह-समझौते के आधार पर किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया की पक्षकार स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित होकर न्यायालय के माध्यम सें पक्षकारों के बीच सुलह समझौते के आधार पर अपने मामलों का निस्तारण करा सकते हैं। लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 03 बजे तक होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages