<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन....

जयपुर। छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को छात्र नेताओं ने मेन गेट पर सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। यज्ञ करने के बाद प्रदर्शन करते हुए छात्र नेता कुलपति सचिवालय पहुंचे और मेन गेट पर प्रदर्शन करने लगे। जहां प्रदर्शन करने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने से नाराज छात्र फिर यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। दोपहर 12 बजे छात्रों ने जेएलएन मार्ग रोड पर धरने पर बैठ गए। जहां कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों से समझाइश की कोशिश की, लेकिन जब छात्र नहीं माने तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज करते हुए खदेड़ दिया। इस लाठीचार्ज में छह से ज्यादा छात्रों को चोट आई है, जबकि पांच छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


छात्र नेता महेश चौधरी ने कहा कि पिछले लंबे समय से प्रदेशभर के विद्यार्थी छात्रसंघ चुनाव का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं कर रही है। इसको लेकर विद्यार्थी शांति से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर छात्रों को पीटा। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने जल्द छात्रसंघ चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया तो राजस्थान की युवा शक्ति बड़ा आंदोलन करेगी, जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

छात्र नेता राहुल चौधरी ने कहा कि वह पिछले दो साल से कॉलेजों में चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। अब जब चुनाव का समय आया है तो सरकार ने खुद का सियासी फायदा देख छात्रसंघ चुनाव नहीं करने का फैसला ले लिया। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने समय रहते उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो आगे इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। हम न पुलिस के डंडों से डरेंगे और न ही जेल जाने से डरेंगे। आखिरी सांस तक छात्र शक्ति के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

छात्र नेता कमल चौधरी का कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी करने को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं कुलपति सचिवालय पहुंच कर कुलपति को ज्ञापन देना था। लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर छात्रों पर लाठियां बरसा कर उन्हें चोट पहुंचाई है वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार जल्द ही छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं करती है तो सैकड़ों छात्र सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करेगें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages