<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, August 12, 2023

सूरतगंज के समीप बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई


बाराबंकी। ज़िलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि जनपद के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की जहां भी समस्या है, वहां स्थिति नियंत्रण में है और राहत तथा बचाव के कार्य पूरी तत्परता से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रामनगर तहसील के सूरतगंज के हेतमापुर बंधे पर भी राहत और बचाव के समुचित कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पर्याप्त साधन एवं सुविधाओं की आपूर्ति कर रहा है। 
ज़िलाधिकारी के निर्देश पर सूरतगंज के हेतमापुर बांध पर प्रतिदिन 300-350 फूड पैकेट दिन में तथा 300-350 पैकेट रात्रि भोजन के रूप में वितरित किए जा रहे है। यहां पर करीब 62-65 परिवारों के रहने के लिए अस्थायी शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों के पास पर्याप्त मात्रा में शौचालय बनाए गए हैं और पीने के पानी के लिए नल भी लगाए गए हैं। शिविर में रहने के लिए तिरपाल भी दिए गए हैं। 
इस स्थान पर रह रहे लोगों का नियमित चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जा रहा है और अभी तक करीब डेढ़ सौ लोगों का परीक्षण उपरांत उपचार आदि किया गया है। यहां पर एक एम्बुलेंस लगी रहती है तथा सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों की टीम भी प्रतिदिन पहुंचती है। इसके अलावा अब तक करीब 27 पशुओं का टीकाकरण किया गया है तथा लगभग 240 प्रभावित पशुओं का परीक्षण भी किया गया है। फागिंग भी की जा रही है और  साथ–साथ सफ़ाईकर्मी क्षेत्र की सफ़ाई के कार्य में लगे हैं। एंटी लार्वा का छिड़काव भी पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages